शनिवार, 1 सितंबर 2012


वक्त बेवक्त 

रविवार, 27 मई 2012



मुखालिफ़ ख्वाब हो गए, क्या करें
अब दूसरी दवा, क्या करें

मिरी मसाफ़त को डर लगने लगा है 

शायद मंजिलों का पता मिलने लगा है 

बुधवार, 2 मई 2012


अश्‍कों से वज़ु  कर लो इबादत कर लो यादों से
ये ईश्‍क का  मजहब है यहां  जरूरत क्‍या नमाजों से

शनिवार, 21 अप्रैल 2012

ये तो वफ़ा मुहब्बत ईमान की बातें हैं 
ना मालूम  किस जहान की बातें हैं

सोए ख्वाबों की ताबीरात करते 
जो न कह पाए  वो बात करते 

तुम हवाओं में विखरे पड़े हो 
गर जो होते मुलाकात करते    

सोमवार, 26 मार्च 2012

तुम्ही से शुरू हुई तुम तक ही रही 
जिन्दगी मिरी मुख्तसर ही रही 


रुदादे ईश्क और क्या होता

एक तुम होते एक मैं होता

शनिवार, 3 मार्च 2012



पुरानी याद के मंजर ख्यालों से गुजरते हैं

तुम्हें हम क्या बताएं दिन मेरे कैसे गुजरते है

शनिवार, 18 फ़रवरी 2012

इस शहर में कुछ खास खास लगता है
शायद कोई आस पास रहता है
कहने को मेरे पास बहुत कम था
एक तेरा गम था एक मेरा गम था

शुक्रवार, 20 जनवरी 2012

मौन जब जब बोलता है
अवनि अम्बर डोलता है
चाँद यूँ ही चाँद नहीं हो जाता
देखने वालों की नजर का असर पड़ता है